Google Analytics —— Meta Pixel

कर्मचारी नेता पर अनुग्रह राशि हड़पने का आरोप

MAHANADI ACDAMY

रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय शीघ्रलेखक संघ के अध्यक्ष देवलाल भारती पर एक मृत कर्मचारी की पत्नी ने अनुग्रह राशि हड़पने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है, भारती, उसकी अनुकम्पा नियुक्ति में भी अड़ंगा लगा रहे हैं। महिला ने पुलिस महानिदेशक, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री तक इसकी शिकायत की है। इधर कर्मचारी नेता देवलाल भारती का कहना है कि यह आरोप एक दूसरे कर्मचारी नेता की साजिश का परिणाम है।

महिला का कहना है कि उसकी अनुकम्पा नियुक्ति को भी देवलाल भारती प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। वे अधिकारियों पर उसकी नियुक्ति नहीं करने का मौखिक दबाव बना रहे हैं। हालांकि महिला ने दिसम्बर में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को दी गई शिकायत में कहा है, उसको मिली अनुग्रह राशि में 25 हजार रुपए की रकम भारती के मांगने पर उन्हें दिया था। उस शिकायत में महिला ने भारती पर अपनी सास को भड़काने का आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेजी शिकायत में पेंशनबाड़ा निवासी सीमा बंजारे ने बताया है, मंत्रालय में निज सचिव रहे उनके पति मनोज बंजारे का 5 जुलाई को निधन हो गया था। सामान्य प्रशासन विभाग ने उनके दाह संस्कार के लिए 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि भेजी।उस समय वहां मौजूद कर्मचारी नेता और स्टाफ अफसर देवलाल भारती ने वह राशि ले ली। उसमें से 25 हजार रुपए उन्होंने अपने पास यह कहकर रख लिए कि अनुकम्पा नियुक्ति के लिए सामान्य प्रशासन विभाग में देना पड़ता है।