Google Analytics —— Meta Pixel

देशी शराब दुकान में चोरों ने दिया लूट को अंजाम

sharab 2

धमतरी:- नगर पंचायत मगरलोड के देशी शराब दुकान में चोरों ने लूट को अंजाम दिया है। जहां उन्होंने देशी शराब दुकान का शटर तोड़कर गल्ला को उठा कर ले गये है। जानकारी के अनुसार गल्ले में लगभग 6 लाख रुपया था।

बताया यह भी जा रहा है कि पूरी घटना बीती रात 1बजे की है, चोरों ने घटना को अंजाम देने के पहले शराब दुकान के पास में लगे मुर्गी फार्म की बिजली को काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं जानकारी मिलने के तुरंत बाद मौके पर मगरलोड पुलिस टीम धमतरी सायबर सेल की टीम और पुलिस अधीक्षक धमतरी पहुंचे। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

थाना प्रभारी विनोद कतलम ने बताया कि देसी शराब दुकान के कर्मचारियों की सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंची.पुलिस के स्निफर डाग से भी घटना को अंजाम देने वालों का सुराग ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है.बता दे कि धमतरी जिले में देशी शराब दुकान में चोरी होने की घटना नई नहीं है. इसके पूर्व भी धमतरी जिले के ग्राम रांवा देशी शराब दुकान से पिछले साल 14 लाख रुपये की चोरी हो गई थी।