Google Analytics —— Meta Pixel

खुर्सीपार कंपनी में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, गार्ड की ऑखो मे फेक भागे थे मिर्ची पावडर

khursipar thana

भिलाई:- थाना खुर्सीपार कंपनी में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार । बदमाश चोरी करने के लिये मिर्ची पावडर का लिए थे सहारा । विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31.01.2021 को बासोतिया इंटर प्रायजेंस कंपनी जीई रोड खुर्सीपार मे गार्ड की डियूटी कर रहे कपिल चौधरी उम्र 65 साल रात्रि करीबन 12.00 से 01.00 बजे के मध्य रात्रि में कंपनी में कूदकर दो व्यक्ति गमछा बांधा कर कंपनी के आफिस के अंदर घुसकर आलमारी को तोड कर आलमारी में खोजबीन कर रहे थे , तभी गेट के पास सो रहे गार्ड की नजर चोरो पर पड़ने पर उसने चिल्लाया तब तक बदमाश गार्ड की ऑखो मे मिर्ची पावडर फेक कर पीछे तरफ कुदकर भाग गये । गार्ड के द्वारा पुलिस को सूचना देने पर तत्काल खुर्सीपार थाना की पुलिस मौके पर पहुची और जाँच पडताल आरंभ कर दिया एवं प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 45/2021 धारा 457.34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ( शहर ) रोहित झा , एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चंद्राकर के मार्गदर्शन मे खुर्सीपार पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चंद घंटो मे ही चोरो की पहचान कर ली गई तथा पुराने चोर मिराज आलम शांताराव निवासी खुर्सीपार को हिरासत में लेकर पूछताछ आरंभ किया गया कई घंटो के लम्बी पूछताछ के बाद दोनो अपराधियो ने अपराध करना स्वीकार करते हुये बासोतिया कंपनी के आफिस मे अलमारी तोडकर लगभग 4000 रूपये का नोट व चिल्हर पैसा चोरी करना कबुल किया पुलिस ने उनसे नगदी तकरीबन 900 रूपये एवं चिल्हर पैसे बरामद कर लिये है । कंपनी के कार्यालय मे नगदी रकम अधिक नही होने से बड़ी घटना टल गई । खुर्सीपार पुलिस के द्वारा दोनो अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
गिरफ्तार आरोपी- 1. मिराज आलम 2. शांताराव साकिनान बालाजी नगर खुर्सीपार भिलाई