Google Analytics —— Meta Pixel

12वीं के छात्र ने की आत्महत्या , वाट्सएप पर लगाया गुड-बॉय का स्टेटस

suside

जशपुर। 10वीं की नाबालिग लड़की के बाद अब 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मामला जशपुर का है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम आयुष किस्पोट्टा बताया जा रहा है।

जिसने शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे के आस-पास खुद को फांसी लगा ली। जब तक सुबह परिजनों को इसकी जानकारी मिली तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने मिलकर शव को नीचे उतारा। फिलहाल शब को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। आस-पास के लोगों और मृतक के मित्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक ने फांसी लगाने से पहले वाट्सएप पर गुड-बॉय का स्टेटस लगाया था।

वहीं ऐसा सूनने में आ रहा है कि गुरुवार रात फांसी लगाने वाली नाबालिग युवती और मृतक आपस में दोस्त हैं। ऐसे में बीती रात नाबालिग लड़की द्वारा आत्महत्या की घटना को इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि मृतक के पिता अनिल किस्पोट्टा कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वहीं मृतक आयुष अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था। ऐसें इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है।

बीती रात स्कूली छात्रा के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद शुक्रवार अल सुबह एक नाबालिग युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। लड़का जशपुर नगर के मधुवनटोली का रहने वाला था।