Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के जशपुर में कश्मीर जैसी बर्फबारी, कड़ाके की ठंड

Untitled-1 copy

जशपुर। जिले में कश्मीर जैसी बर्फबारी हुई है। अलोरी में पूरा गांव कश्मीर जैसा नजर आ रहा है। चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। कई घरों का नुकसान हुआ है। बारिश के साथ ओले गिरने से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बता दें कि गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। बगीचा, मनोरा क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांव में बारिश हो रही है, जिसके चलते किसानों का फसला नुकसान हुआ है। पठारी क्षेत्रों में बारिश के साथ जमकर ओले गिरे।