Google Analytics —— Meta Pixel

बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बस के पलटने से आधा दर्जन यात्री घायल, आरक्षक की मौत

Untitled-2 copy

बलौदाबाजार:- बलौदाबाजार कसडोल थाना स्थित कटगी के पास तेज रफ्तार बस के पलटने से बड़ा हादसा हो गया है. हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए है.

वहीं हादसे में एक आरक्षक की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक आरक्षक हादसे के दो घंटे पहले ही थाने से छुट्टी लेकर निकला था. बताया जा रहा है कि आरक्षक अपनी बाइक में था. आरक्षक का नाम उमाशंकर साहू बताया जा रहा है. घटना अब से कुछ देर पहले की बतायी जा रही है। तेज रफ्तार बस गिधौरी से बलौदाबाजार जा रही थी। इस दौरान जब बस गिधौरी के कटगी गांव के करीब पहुंची तो बस का नियंत्रण बिगड़ गया।

इस दौरान बस ने सामने से बाइक पर आ रहे कांस्टेबल को बस ने अपनी चपेट में ले लिया, वहीं बस खाई में गिर गयी। हादसे में बाइक सवार आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गयी है। आरक्षक का नाम उमाशंकर साहू बताया जा रहा है, जो ड्यूटी के लिए जा रहा था। घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचा। घायलों का कसडोल स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।