Google Analytics —— Meta Pixel

मंदिर दर्शन करने गए युवक के गले में चाकू टिकाकर लूट की घटना को 2 युवकों ने दिया अंजाम

lut

राजनांदगांव। मंदिर दर्शन करने गए युवक के गले में चाकू टिकाकर लूट कर ली गई। घटना को पेंड्री अटल आवास के दो युवकों ने मिलकर अंजाम दिया है। जिनकी पतासाजी में लालबाग पुलिस की टीम लगी हुई है। घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे की है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित तिकेश चंदेल बीए सेकंड इयर का छात्रा है, जो रविवार को अपने घर चिखली से पेंड्री में अष्टांगनी माता मंदिर में दर्शन करने गया था। मंदिर दर्शन के बाद तिकेश पास ही रेलवे ट्रैक के किनारे बैठ गया। तभी वहां पेंड्री अटल आवास निवासी शेख आलम (19) और देवी कंडरा (19) पहुंचे। जिन्होंने चाकू निकालकर तिकेश के पेट में टिका दिया और उसे जेब में रखे रुपए सहित मोबाइल मांगने लगे। तिकेश ने पहले इसका विरोध किया, तब दोनों ने उससे मारपीट भी की। चाकू की नोंक पर दोनों आरोपियों ने तिकेश की जेब में रखे 6 हजार रुपए नकद, मोबाइल फोन और करीब 3 हजार रुपए की चांदी की चेन लूट ली। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की सूचना दी। पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है।