Google Analytics —— Meta Pixel

लगभग 1650 किलो एल्युमिनियम की सिल्ली चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

alumunium

रायपुर। प्रार्थी मनोज कुमार पाण्डेय ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सांई ट्रेडिग कंपनी मेटलपार्क फेस 2 ग्रेविटी फेस कंपनी के पीछे अछोली उरला रायपुर में मैनेजर के पद पर कार्यरत है कि दिनांक घटना समय 28.02.2021-01.03.2021 की दरयानी रात्रि कोई अज्ञात चोर कंपनी के दीवार को तोड़कर अंदर प्रवेश कर लगभग 1650 किलो एल्युमिनियम का सिल्ली कीमती ₹ 2,15,000 को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 70/2021 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना उरला की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ किया जाकर घटना स्थल का निरीक्षण कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ किया गया। अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाया गया। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि गाजी नगर बीरगांव उरला निवासी मुकेश दास उर्फ मुक्कू को घटना स्थल के पास संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। जिस पर उरला की टीम द्वारा मुकेश दास उर्फ मुक्कू को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार करने के साथ ही चोरी की मशरूका को अपने कण्हेरा तिराहा मकान के एक कमरे में छिपाकर रखना बताया गया कि आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की 37 नग एल्युमिनियम का सिल्ली वजनी करीबन 850 किलोग्राम कीमती ₹110000 रूपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी – मुकेश दास उर्फ मुक्कू पिता सुनाकर दास उम्र 27 वर्ष पता गाजीनगर बीरगांव थाना उरला रायपुर।