Google Analytics —— Meta Pixel

अवैध शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार

sharab

रायपुर पुलिस ने 550 पेटी अवैध शराब का पकड़ा जखीरा

रायपुर। रायपुर एसएसपी अजय यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पाटले ने छापा मार कार्यवाही करते हुए ऊरकुरा इलाके में अवैध शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा है। पकड़ा गया शराब कुल 550 पेटी है। पकड़े गए इस अवैध शराब को एक अवैध गोदाम में छुपाकर रखी गई थी। वही मौके से एक आरोपी भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।