Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री बघेल पहुंचे बठेना, मृतकों को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवारजनों के लिए 5 लाख रुपये की सहायता राशि के दिये निर्देश

cm bathena

पुलिस को घटना के सघन जांच के निर्देश दिए

दुर्ग :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ग्राम बठेना पहुंचे और उन्होंने गायकवाड़ परिवार के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घटना में मृतक सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने परिवार जनों को 5 लाख रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधिकारियों को घटना की सघन जांच के निर्देश भी दिए। घटनास्थल पर आईजी श्री विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी श्री प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।