Google Analytics —— Meta Pixel

टैक्स जमा करने वालों के लिए अवकाश के दिन भी खुला रहेगा कार्यालय

nagar nigam risali

बकायादारों की सूची में 90 से भी ज्यादा

रिसाली:- टैक्स वसूली के लक्ष्य को पूरा करने निगम अब सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। बड़े बकायादारों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं करदाताओं के लिए कार्यालय अब अवकाश के दिन भी खोले जाएंगे।
रिसाली नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने टैक्स वसूली के लिए जोर दिया है। उल्लेखनीय है वित्तीय वर्ष समाप्त होने में 19 दिन ही शेष रह गए है। अब तक केवल 55 प्रतिशत टैक्स जमा हो पाया है। शेष 45 प्रतिशत टैक्स जमा लेने के लिए निगम स्थित राजस्व विभाग का कार्यालय व काउंटर अवकाश के दिन भी खुला रहेगा।

टैक्स जमा नहीं तो सूची सार्वजनिक
खास बात यह है कि निगम में बड़े बकायादारों की सूची लंबी है। 90 से ज्यादा बकायादार ऐसे है जो टैक्स जमा करने में रूचि नहीं दिखा रहे है। आयुक्त के निर्देश पर ऐसे बकायादारों की सूची तैयार कर नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित समय सीमा में टैक्स जमा नहीं करने पर करदाताओं का नाम सार्वजनिक किया जाएगा।

केवल होली के दिन रहेगा बंद
अब तक जलकर 71 प्रतिशत, यूजर चार्ज 69 प्रतिशत की वसूली हो चुकी है। संपत्तिकर की शत प्रतिशत वसूली करने के लिए शनिवार व रविवार अवकाश के दिन भी काउंटर खुला रहेगा। निगम के अधिकारियों के मुताबिक केवल होली के दिन ही अवकाश रहेगा।