Google Analytics —— Meta Pixel

भिलाई: सोप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 5 किमी दूर से दिखाई दे रही थी आग की लपटें

भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित एक सोप फैक्ट्री में रविवार देर शाम भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि 5 किमी दूर से उसकी लपटें दिखाई दे रही थीं। आसपास का इलाका धुंए के गुबार से भर गया था। सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने फैक्ट्री की दीवार तोड़कर कड़ी मशक्कत के बाद करीब 7 घंटे में आग पर काबू पाया। आग के चलते करोड़ों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है।

फायरकर्मी जितना प्रयास करते आग की लपटें उतनी तेजी से उठतीं। इसके चलते BSP और जेके लक्ष्मी सीमेंट कंपनी से भी फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।
फायरकर्मी जितना प्रयास करते आग की लपटें उतनी तेजी से उठतीं। इसके चलते BSP और जेके लक्ष्मी सीमेंट कंपनी से भी फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।जानकारी के मुताबिक, ग्राम जरवाह में उमदा रोड पर शिव शंकर सोप वर्क नाम से कैमिकल फैक्ट्री है। रविवार शाम करीब 7.30 बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली थी। इस पर फायरब्रिगेड को रवाना किया गया। फायरकर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में एक वर्कशॉप आग का चैंबर बन चुकी थी। इस पर फायरकर्मियों ने वर्कशॉप की दीवार तोड़ी और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

आग से हैवी मशीनें और प्रोडक्शन किया हुआ साबुन सहित अन्य सामान खाक

फायरकर्मी जितना प्रयास करते आग की लपटें उतनी तेजी से उठतीं। इसके चलते BSP और जेके लक्ष्मी सीमेंट कंपनी से भी फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल की 25 गाड़ियों और 800 लीटर फोम की सहायता से आग पर 7 घंटे में काबू पाया गया। हालांकि फायरकर्मी इस दौरान आग को अन्य जगह फैलने से रोकने में कामयाब रहे। आग से हैवी मशीनें और प्रोडक्शन किया हुआ साबुन सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। फैक्ट्री में एक वर्कशॉप आग का चैंबर बन चुकी थी। इस पर फायरकर्मियों ने वर्कशॉप की दीवार तोड़ी और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

फैक्ट्री में एक वर्कशॉप आग का चैंबर बन चुकी थी। इस पर फायरकर्मियों ने वर्कशॉप की दीवार तोड़ी और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

रविवार होने के कारण जनहानि नहीं हुई, शार्ट सर्किट से आग की आशंका
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के चलते हादसा हुआ है। गनीमत रही कि रविवार होने के कारण फैक्ट्री में कोई मजदूर नहीं था। आग से करीब 2.5 से 3 करोड़ रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। फैक्ट्री प्रबंधन मौके पर पहुंच गया है। संभवत: सोमवार को आग से हुए नुकसान और कारणों को लेकर जानकारी दी जाएगी।