Google Analytics —— Meta Pixel

कोरोना टीकाकरण में लापरवाही, निजी हॉस्पिटलों को रायपुर CMHO ने थमाया नोटिस

tika
रायपुर । कोरोना टीकाकरण में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। इसे लेकर CMHO ने निजी अस्पतालों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। जानकारी के अनुसार शहर के निजी अस्पतालों में 18 साल से कम उम्र के बच्चों का कोरोना वैक्सीनेशन किया जा रहा था। ज​बकि अभी तक ऐसा आदेश जारी नहीं हुआ है। नियमों को लेकर लापरवाही बरतने वाले शहर के निजी अस्पतालों को नोटिस भेजा है। इसके साथ ही ट्रेंड स्टाफ से कोरोना वैक्सीन नहीं लगाया जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही सीएचएमओ ने तत्काल नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है।

रीसेंट पोस्ट्स