Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सलियों ने सीआरपीएफ जवान की रिहाई के बाद किया 3 महिलाओं का अपहरण

crpf-jawan-

जगदलपुर:-  नक्सलियों ने मितानिन मास्टर ट्रेनर सहित तीन महिलाओं का अपहरण कर लिया है.सूत्रों के मुताबिक देर रात और कमकानार गांव से नक्सलियों ने तीनों का अपहरण करने खबरें आ रही हैं. घटना देर रात करीब 1 बजे की बतायी जा रही है। मितानिन मास्टर ट्रेनर शारदा उइके के हाथ बांधकर ले जाने की जानकारी मिली हैं.फिलहाल थाने में किसी ने भी इस बात की सूचना नही दी है. ये पूरा मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है. एसपी कमलोचन कश्यप ने कहा कि अपरहण की जानकारी मिली है. अभी कन्फर्म कर रहे हैं.

मामला गंगालूर क्षेत्र के कमकानार का है। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 1 बजे नक्सलियों ने तीनों महिलाओं का अपहरण किया है। नक्सली अपने साथ मितानिन मास्टर ट्रेनर शारदा के हाथ बांधकर ले गए हैं। वहीं, दोनों अन्य महिलाओं के नाम अभी सामने नहीं आ सके हैं।

3 अप्रैल को जोनागुड़ा में फोर्स और नक्सलियों की मुठभेड़ के बाद बंधक बनाए गए CRPF जवान राकेश्वर सिंह को नक्सलियों ने 8 अप्रैल को छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि राकेश्वर इस समय तर्रेम में 168वीं बटालियन के कैंप में है। वहां उनका मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। नक्सलियों ने कहा है कि राकेश्वर को घर भेजें और घरवालों के साथ उनका एक फोटो हमें भेजा जाए। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर राकेश्वर सिंह से बात की है।

रीसेंट पोस्ट्स