Google Analytics —— Meta Pixel

पुलिस मुख्यालय में पदस्थ DSP की कोरोना से मौत

maut

रायपुर। प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है. इस बीच आज एक और पुलिस अफसर की मौत हो गयी। मिली जानकारी के मुताबिक DSP आदित्य हीराधर का इलाज बिलासपुर के सिम्स में चल रहा था। आदित्य हीराधर अभी रायपुर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ थे। बताया जा रहा है, कि करीब 20 दिन पहले वो कोरोना पॉजेटिव हुए थे। पहले उनका घर पर ही इलाज चला, लेकिन बाद में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सिम्स में भर्ती कराया गया था। आज सुबह अचानक उनकी मौत हो गयी।