Google Analytics —— Meta Pixel

शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर व्यक्ति के साथ मारपीट व नुकीले हथियार से हमला

sarswati nagar thana

रायपुर । राजधानी से मारपीट की घटना सामने आई है। शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर 2 लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर नुकीले औजार से चोट पहुंचाया है। मामले की रिपोर्ट सरस्वतीनगर थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार बाजार चौक रायपुरा डीडीनगर निवासी भूनेश्वर साहू 29 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी अपने दोस्त के साथ जा रहा था। तभी अनुपम गार्डन के पास हितेश पाणीग्रही और सोनू चक्रधारी ने शराब पीने के लिए पैसा मांगा। नहीं है कहने पर प्रार्थी को गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया और उसके पीठ पर नुकीले औजार से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।