Google Analytics —— Meta Pixel

हंसिए से अपनी ही बहन और दादी पर जानलेवा हमला

hamla chaku

धमतरी:- शहर में युवक ने अपनी बहन और दादी पर हंसिए से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। बहन की हालत गम्भीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक लाल बगीचा वार्ड में यह घटना हुई। वार्ड में रहने वाले युवक सूरज बाबर ने अपनी बहन सपना और दादी कुलबाई बाबर पर हसिए से हमला किया है।

घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस और 108 पहुंची। कोतवाली प्रभारी नवनीत पाटिल ने बताया कि सूरज बाबर ने अपनी बहन और दादी के ऊपर हसिए से हमला करने की सूचना मिली थी। इस पर मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है,जहां सपना का इलाज किया जा रहा है। युवक की दादी कुलबाई बाबर को मामूली चोट आई है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद सूरज बाबर मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही हैं।

 

रीसेंट पोस्ट्स