Google Analytics —— Meta Pixel

जनता को महामारी के बाद महंगाई की ओर ढकेला : वोरा

vora

केंद्र सरकार की विफल नीतियों के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेसी

दुर्ग:- पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस सिलिंडर से लेकर खाद्य तेल एवं रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के लगातार बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक दिवसीय धरने के ऐलान किया था। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने कांग्रेस जनों के साथ अपने निवास पर ही धरने पर बैठे। उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने देश की आमजनता को विपत्ति की तरफ धकेल दिया है। कोविड 19 महामारी रोकने से पूरी तरह विफल होने के बाद अब 5 राज्यों के चुनाव खत्म कर फिर से सरकार ने लोगों से मुंह फेर लिया है।एक तरफ देश की अर्थव्यवस्था 70 साल के इतिहास में अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है दूसरी तरफ पेट्रोल डीजल, खाद्य तेल घरेलू सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। रोज कमाने रोज खाने वालों की स्थिति भयावह हो गई है। 2 करोड़ रोजगार हर साल देने का जुमला देने वाली सरकार के पास 2 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने की भी इच्छाशक्ति नहीं है। गलत टैक्स नीतियों और चुनाव आधारित राजनीति के कारण सर्वहारा वर्ग हलाकान परेशान है। छोटे उद्योग व्यापार बंद होने की कगार पर हैं, मध्यम वर्ग, किसान, गरीब मजदूर की स्थिति लगातार नीचे जा रही है। महामारी और महंगाई के बीच भाजपा के बड़े नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। श्री वोरा ने बढ़ती महंगाई को राष्ट्रीय आपदा बताने के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के बयान का भी समर्थन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, एमआईसी अब्दुल गनी, सीजू एंथोनी, ब्लाक अध्यक्ष अजय मिश्रा, अल्ताफ अहमद, महीप सिंह भुआल एल्डरमैन राजेश शर्मा, देव सिन्हा भी मौजूद थे।

रीसेंट पोस्ट्स