Google Analytics —— Meta Pixel

चचेरे भाई ने ही बनाया हवस का शिकार

rape

मध्य प्रदेश :-  ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती को उसके चाचा के लड़के यानी चचेरे भाई ने ही अपनी हवस का शिकार बना लिया। बताया जा रहा है कि इस वारदात से युवती इतनी ज्यादा घबरा गई कि उसने इसका जिक्र किसी से नहीं किया। हालांकि, जब जब उसकी सगाई हुई तो उसने अपने मंगेतर को पूरी जानकारी दे दी। साथ ही, अपने पिता को भी घटना से अवगत कराया। ऐसे में वारदात के करीब चार महीने बाद परिजनों ने पिछोर थाने में केस दर्ज करा दिया।
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर जिले के पिछोर थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव में रहने वाली 20 वर्षीय युवती अपने परिवार के साथ रहती है। कुछ ही दूर पर युवती के चाचा का परिवार भी रहता है। पीड़िता ने बताया कि 5 फरवरी को उसके पिता और भाई किसी काम के सिलसिले में बाहर गए थे। उन्होंने युवती को चाची के पास जाने के लिए कह दिया था।
चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप
बताया जा रहा है कि युवती दोपहर में चाची के घर गई थी। उस वक्त घर में चाची और उनका बेटा था। वहीं, चाची किचन में खाना बना रही थी। पीड़िता ने बताया कि कुछ देर बाद वह सो गई थी। अचानक उसकी नींद टूटी तो चाचा का लड़का उसके साथ मनमानी कर रहा था। पीड़िता ने विरोध जताया तो आरोपी ने धमकाकर चुप करा दिया और दुष्कर्म के बाद फरार हो गया।
पीड़िता ने साध ली चुप्पी
पीड़िता ने बताया कि इस घटना के बाद वह काफी डर गई। इस बीच उसकी सगाई शिवपुरी निवासी के एक युवक से हो गई। शादी तय होने के बाद युवती ने अपने मंगेतर को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसके बाद इस शर्मनाक घटना से पर्दा उठा।
पुलिस ने शुरू की जांच
मंगेतर के कहने पर युवती ने अपने पिता और भाई को मामले से रूबरू कराया। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।