Google Analytics —— Meta Pixel

बड़ा हादसा: मजदूर पिकअप से लौट रहे थे घर, वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, 4 महिलाओं की मौत

Untitled-1 copy

राजनांदगांव:-  जिले के डोंगरगांव रोड पर गुरुवार शाम सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई है। करीब डेढ़ दर्जन मजदूर घायल हो गए। घायलों को डोंगरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है, जो गंभीर घायल है, उन्हें शासकीय मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। दरअसल एबीस कंपनी का पिकअप वाहन पेड़ से टकरा जाने की वजह से बड़ा हादसा हुआ है। वाहन में करीब 20 से 22 लोग सवार थे।
घायलों को अस्पताल लाया जा रहा है।

पिकअप वाहन पेड़ से टकराने से हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक एबीस कंपनी की फैक्ट्री में काम करके देर शाम मजदूर पिकअप वाहन से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 25 लोग सवार थे। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर रायतापाली और अर्जुनी के बीच एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीन महिलाओं की मौत हो गई, और एक को अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं कई मजदूर घायल भी हो गए।

डोंगरगांव थाना प्रभारी केपी मरकाम ने बताया कि इस दुर्घटना में चार महिलाओं की मौत हो गई है। कई लोग घायल हुए, घायलों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज हास्पिटल लाया गया है। मरने वाली सभी महिलाएं रातापायली की रहने वाली है। जिसमें सरोज बाई (50 वर्ष), शिवकुमारी साहू (40 वर्ष),जैन्त्री बाई (40 वर्ष) और सुमित्रा ठाकुर (55 वर्ष) शामिल है।