Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़: रेलवे के अवैध टिकट दलालों पर आरपीएफ ने कसा शिकंजा, 15 दलालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

train2_0-sixteen_nine-990x557

बिलासपुर: बिलासपुर में रेलवे के अवैध टिकट दलालों पर आरपीएफ ने एक बार फिर शिकंजा कसा है। पुलिस ने इस मामले में 15 दलालों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ को लगातार इसकी शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने आज ये कार्रवाई की है। पुलिस ने 15 अवैध टिकट दलालों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 2 लाख रुपए की 338 ई-टिकट बरामद किया है। इन सभी आरोपियों पर कुल 11 प्रकरण दर्ज किए है।

रीसेंट पोस्ट्स