Google Analytics —— Meta Pixel

मां बम्लेश्वर ट्रस्ट ने जारी किया पोर्टल, बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी

dongarh gad

डोंगरगढ़। नवरात्रि में इस बार पुलिस की शर्तों के मुताबिक दर्शनार्थियों को डोंगरगढ़ जाने की अनुमति मिलेगी। पुलिस प्रशासन ने कुछ शर्तों के साथ डोंगरगढ़ जाने की छूट दी है। जिला पुलिस बल के अनुसार इस बार दर्शनार्थी पदयात्रा करके डोंगरगढ़ नहीं जा पाएंगे। पदयात्रा को इस बार प्रतिबंधित कर दिया गया है।

वहीं डोंगरगढ़ जाने के लिए दर्शनार्थियों को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने होंगे। सर्टिफिकेट नहीं होने की स्थिति में 72 घंटे पहले की एंटीजन या आरटीपीसीआर की निगेटिव जांच रिपोर्ट दिखानी होगी। वहीं कोविड प्रोटोकाल के तहत सेनेटाइजर और मास्क का उपयोग करना अनिवार्य होगा। दर्शनार्थियों को डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन की खातिर मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अलग-अलग समय पर दर्शन की व्यवस्था होगी। डोंगरगढ़ में हर साल आयोजित होने वाला मेला और मीनाबाजार भी नहीं लगेगा। मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट ने पोर्टल शुरू किया है। ईपास डॉट बम्लेश्वरी डॉट ओआरजी पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। दोनों मंदिरों में दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य किया गया है। मंदिर के करीब भी रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए गए हैं। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत ही मंदिर में प्रवेश के इंतजाम किए गए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग को अनिवार्य किया गया है।