Google Analytics —— Meta Pixel

बजट पर दी प्रतिक्रया: दिशाहीन बजट है इसमें किसान, मजदुर, युवाओं, और महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं: भूपेश बघेल

bhupesh0

रायपुर। देश का आम बजट आज पेश हो गया है। संसद में वित्त मंत्री ने साल 2022-23 के लिए 4था पेपरलेस बजट पेश किया है। वहीं, अब इस आम बजट पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी प्रतिक्रया दी है। बजट को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यह दिशाहीन बजट है। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि इस बजट में न तो ग्रामीणों के लिए कुछ है, न युवाओं के लिए कुछ है, न महिलाओं के लिए कुछ है और न ही मजदूरों और किसानों के लिए कुछ है। पुराने बजट में जो विषय शामिल है, उसके लिए भी इस बजट में कुछ नहीं है, ये बजट पूरी तरह दिशाहीन बजट है। इससे पहले 100 स्मार्ट सिटी बनाने की भी बात कही गई थी, लेकिन इसके लिए भी कुछ नहीं हुआ है।