Google Analytics —— Meta Pixel

धमधा नाका ओवरब्रिज से नीचे गिरी ट्रक, तीन बाइक सवार सहित ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत

IMG-20220304-WA0029

दुर्ग। धमधा नाका स्थित राजीव गांधी ओवरब्रिज से ट्रक नीचे गिरा जिससे 4 लोगों की मौत हो गई। यह जिला प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। लगातार दूसरे दिन दुर्ग जिले में तीसरी बड़ी सड़क दुर्घटना ने पूरे जिले को दहला दिया है। गुरुवार देर रात धमधा नाका ओवरब्रिज में एक ट्रक बाइक सवार तीन लोगों को चपेट में लेते हुए ब्रिज से नीचे जा गुरा। इस भीषण सड़क दुर्घटना में तीनों बाइक सवार और ट्रक ड्राइवर सहित 4 लोगों की मौत हो गई।

मोहन नगर टीआई जितेंद्र वर्मा ने बताया कि दुर्घटना गुरुवार व शुक्रवार देर रात 12 से 12.30 बजे के बीच की है। दुर्ग से धमधा की ओर जा रहे ट्रक सीजी 15 डीएम 2989 ने धमधा नाका रेलवे फ्लाई ओवरब्रिज के ऊपर सामने आ रही बाइक सीजी 04 बीएच 7540 को ठोकर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रक डाइवर मुकेश बारले (45 साल) इतना रफ्तार में था कि सामने से आ रही बाइक को देखकर ट्रक कंट्रोल नहीं कर पाया। इससे वह बाइक को चपेट में लेते हुए ब्रिज के नीचे गिर गया। घटना में तीनों बाइक सवार व ट्रक ड्राइवर सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मोहन नगर पुलिस मौके पहुंची। इसके बाद ब्रिज के नीचे से फैले मलबा को हटाया गया। ब्रिज से नीचे गरने के चलते ट्रक के परखच्चे उड़ गए। ट्रक डाइवर का शव ट्रक में भी फंसा रह गया। पुलिस ने लगभग 4 घंटे की मसक्कत के बाद ट्रक चालक को बाहर निकाला। इसके बाद चारों शवों को पंचनामा कार्रवाई के पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और उसमें मृत पड़ा ड्राइवर - Dainik Bhaskar

देर रात जब ट्रक ओवरब्रिज की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे गिरा तो नीचे एक पिकअप और बाइक खड़ी थी। इसके चलते पिकअप और बाइक भी छतिग्रस्त हो गए। गनीमत यह रही कि उस दौरान वहां कोई भी मौजूद नहीं था, नहीं तो और भी जाने जा सकती थीं। सड़क दुर्घटना में बालोद सिफोसा निवासी ट्रक ड्राइवर महेश बारले पिता गेंदलाल (45 वर्ष), सहित बाइक सवार दुर्ग लुचकी पारा निवासी तौसिफ खान पिता स्व. हनीफ खान (26 साल), दुर्ग तकियापारा निवासी साहिल खान पिता शेख करीम (23 साल) और दुर्ग चुलकी पारा निवासी मो. अमन पिता मो. उसमान (26 साल) की मौत हुई है।

दुर्ग जिले में बीते 24 घंटे के अंदर ये तीसरी सड़क दुर्घटना है। इन सड़क दुर्घटनाओं में कुल 7 लोगों की मौत हुई है। एक साथ तीन-तीन सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत से पुलिस व जिला प्रशासन भी सकते में है। पहली सड़क दुर्घटना गुरुवार की देर रात 2.30 बजे दुर्ग पद्मनाभपुर फ्लाईओवर में हुई। इसमें एक तेज रफ्तार स्कार्पियों ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि लोकेश डहरे बाइक सहित ब्रिज के नीचे जा गिरी और उसकी मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए थे। इसमें से देवसिंह व यशवंत को गंभीर हालत में मेकाहारा रायपुर रेफर करना पड़ा था।

CG ब्रेकिंग-दर्दनाक हादसे में चार की मौत...ट्रक और बाइक में जोरदार भिड़ंत, रेलवे ब्रीज पुल की दीवार तोड़कर ट्रक और बाइक सवार नीचे गिरे, सभी की मौत....

दूसरी सड़क दुर्घटना गुरुवार सुबह 11 बजे के करीब खुर्सीपार थाना अंतर्गत डबरापारा चौक में एक ट्रक ने डाक बंगला पारा पुरैना निवासी अश्विनी मिश्रा (30 साल) और उसकी मां शशि मिश्रा (50 साल) को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मां बेटे स्कूटी से जा रहे थे कि ट्रक ने उन्हें पूरी तरह से कुचल दिया।

रीसेंट पोस्ट्स