Google Analytics —— Meta Pixel

CG Breaking : बहू से गैंगरेप, ससुर और जेठ ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पति गया था रेलवे स्टेशन

janjgir-champa city kotwali

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से रिश्तो को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला से उसके ससुर और जेठ ने मिलकर गैंगरेप किया है। बताया जा रहा है की घर जब एकदम खाली था तब इसका फायदा उठाकर आरोपियों ने इसको अंजाम दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक महिला 27 सितंबर को घर में अकेली थी। इस दौरान आरोपी ससुर मंगतू राम सूर्यवंशी और जेठ रवि कुमार सूर्यवंशी घर पहुंचे। महिला का पति रिश्तेदारों को बिलासपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने को गया हुआ था। दोनों आरोपी मंगलू और रवि घर आए और महिला के पति के बारे में पूछने लगे। तब कहा कि घर में कोई नहीं है, जिसके बाद दोनों ने मिलकर हाथ और मुंह को दबाकर दुष्कर्म किया। इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

रीसेंट पोस्ट्स