Google Analytics —— Meta Pixel

आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, कभी भी लग सकती है आचार सहिंता

Untitled

रायपुर: भारत निर्वाचन आयोग बुधवार को छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए तैयार किए गए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करेगा। इसके बाद, राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले दोपहर एक बजे निर्वाचन कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि मतदाता सूची जारी होते ही प्रदेश में कभी भी आचार संहिता लागू हो सकती है|

मतदाता सूची के नामों में जोड़ने, हटाने या सुधारने के लिए विशेष मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे थे। 2 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है, और इसे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in पर भी उपलब्ध किया गया है। साथ ही, इसकी एक फोटोयुक्त हार्ड कॉपी और एक फोटोरहित सॉफ्ट कॉपी को राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को जिले स्तर पर प्रदान किया गया है।

पिछले 2 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ ही, इसके संक्षिप्त पुनरीक्षण का काम शुरू कर दिया गया था। 1 अक्टूबर 2023 को, अर्हता तिथि के रूप में मतदाता सूची में नए नामों को जोड़ने के लिए फॉर्म-6 की प्राप्ति की गई। नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 का उपयोग किया गया, और किसी भी प्रकार के संशोधन या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 का भी इस्तेमाल किया गया। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, 13 अगस्त, 19 अगस्त, और 20 अगस्त को, राज्य के सभी 24,109 मतदान केंद्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया था।