Google Analytics —— Meta Pixel

चरस बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, 6 पैकेट चरस बरामद

Dainik Chintak Breaking News 5

रायपुर । पुलिस ने चरस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चरस बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था, इसी दौरान वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामला डीडीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, डीडी नगर थाना पुलिस को 4 अक्टूबर की देर शाम सूचना मिली थी कि एक युवक इंद्रप्रस्थ कॉलोनी गेट के पास नशे का सामान बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। जानकारी मिलते ही मौके पर टीम भेजी गई।
पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में वो पुलिस को गोलमोल जवाब देने लगा, जिसके बाद उसके कपड़ों की तलाशी ली गई, तो उसके पास से 6 पैकेट में भरा हुआ चरस बरामद हो गया। जब्त 0.80 ग्राम चरस की कीमत 50 हजार रुपए के करीब है। पुलिस ने आरोपी डी. राहुल राव (24) को गिरफ्तार कर लिया है।

रीसेंट पोस्ट्स