Google Analytics —— Meta Pixel

बाइक पर युवाओं की स्टंटबाजी का वीडियो आया सामने, दे रहे है मौत को दावत

10-3

रायपुर। रायपुर में युवाओं का बाइक पर स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया है। नवा रायपुर रोड पर युवा 100 से अधिक की स्पीड से बाइक दौड़ाते हुए स्टंट करते रहे। कोई सांप की तरह बाइक लहराता रहा तो किसी ने तेज रफ्तार में ब्रेक मारी। जिससे मोटरसाइकिल का पीछे का हिस्सा हवा में उठ गया। युवाओं का स्टंट ऐसा, अगर थोड़ी सी भी चूक हो जाए तो जान पर भारी पड़ सकता था। वीडियो देखकर इनपर पुलिस का जरा सा भी खौफ नजर नहीं आ रहा। ऐसे स्टंटबाज युवकों पर आईजी ने सिर्फ चालानी कार्रवाई न कर सीधे एफआईआर के निर्देश दे रखे हैं।

रीसेंट पोस्ट्स