Google Analytics —— Meta Pixel

अनियंत्रित ट्रक के नीचे दबकर बाइक सवार पिता-बेटे की मौत, घंटों लगा रहा जाम

13-10

जगदलपुर। बस्तर जिले के एनएच-30  पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर वहां से गुजर रही बाइक पर पलट गया। चावल की बोरियों से भरे ट्रक के नीचे दबकर बाइक सवार पिता-बेटे की मौत। दोनों ओडिशा की तरफ से आ रहे थे। जो नांनगुर जा रहे थे। गुरुवार देर रात की इस घटना के बाद सड़क पर घंटों तक जाम लगा रहा।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक ओडिशा-जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार से जगदलपुर की तरफ आ रहा था। इसी बीच सड़क पर चल रहे बाइक सवार ट्रक के सामने आ गए। उन्हें बचाने के लिए ड्राइवर ने ब्रेक लगाया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर उन्हीं के ऊपर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक भी घायल है। मरने वालों की पहचान अजय कुमार गुप्ता (54) शिखर गुप्ता (19) बीच सड़क पर हादसा होने की वजह से यातायात काफी देर तक बाधित रहा। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली जवानों की टीम को मौके पर रवाना किया गया। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जगदलपुर जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

रीसेंट पोस्ट्स