Google Analytics —— Meta Pixel

बिलासपुर-रायगढ़ को मिला नया कलेक्टर, दुर्ग के नए SP होंगे राम गोपाल, निर्वाचन आयोग ने लिया फैसला…

Dainik Chintak Breaking News 5

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में निर्वाचन आयोग के एक्शन के बाद कई जिलों के कलेक्टर, SP और ASP को हटा दिया गया था। अब सभी जगह नए अधिकारीयों की पोस्टिंग हो गई है। बिलासपुर के लिए अवनीश शरण को एवं रायगढ़ के लिए कार्तिकेय गोयल को कलेक्टर नियुक्त किया है। राम गोपाल गर्ग दुर्ग जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) होंगे, जीतेन्द्र शुक्ल कोरबा जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) होंगे, मोहित गर्ग राजनांदगांव जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) होंगे, इसके साथ ही खाद्य विभाग का विशेष सचिव, MARKFED और नान की MD की जिम्मेदारी इफ्फत आरा को दी गई है। अभिषेक झा को दुर्ग और अर्चना झा को बिलासपुर का अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, इफ्फत आरा को खाद्य विभाग का विशेष सचिव के साथ मार्कफेड, नॉन के एमडी की जिम्‍मेदारी दी गई है।

देखिये आदेश की कॉपी :-

रीसेंट पोस्ट्स