रिश्ते शर्मसार! दुर्ग जिले में जेठ ने किया महिला पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

chintak news
शेयर करें

दुर्ग। जिले के अंडा थाना क्षेत्र में रविवार को यहां की एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ। हमला करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका जेठ ही था जिसने पुरानी रंजिश में महिला की हत्या करने के इरादे से उस पर हमला किया। जेठ ने महिला पर धारदार हथियार से वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मकान मालिक की मदद से महिला को जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अंडा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। गांधी भाठा ग्राम अण्डा निवासी राखी देशलहरे यहां सुनील देवांगन के मकान में पति महेन्द्र देशलहरे के साथ किराए में रहती है। पति हार्डवेयर दुकान में काम करता है। रविवार सुबह पति के काम पर जाने के बाद महिला घर पर अकेली थी। शाम करीब 4 बजे महिला का जेठ केशव राम देशलहरे घर पर आया और जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार हथियार से वार कर दिया। इस दौरान महिला चिल्लाने लगी तो मकान मालिक सुनील देवांगन बीच बचाव करने आया।

तब तक महिला का जेठ केशव राम ने कई वार किए और वहां से फरार हो गया। धारदार हथियार के वार से महिला बेसुद होकर गिर गई। महिला के शरीर, सिर, सीना, दोनो हाथ, कलाई, एवं उंगलियो मे एवं बाये पैर के घुटना पीठ मे चोट आई है। मकान मालिक सुनील देवांगन ने डायल 112 को कॉल किया और एंबुलेंस आने पर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में महिला का बयान लेने के बाद अंडा पुलिस ने आरोपी केशव देशलहरा के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

रीसेंट पोस्ट्स

You cannot copy content of this page