Google Analytics —— Meta Pixel

चोरों ने घर में घुसकर की 1 लाख के गहने की चोरी, मकान मलिक के सिर में मारा डंडा

20-1

रायपुर। राजधानी रायपुर के उपरवारा में 3 चोरों ने ने घर में घुसकर बड़े आराम से फ्रिज से मक्खन और मिठाई निकालकर खायी। फ्रिज में रखी मिर्च और कमरे की आलमारी से करीब 1 लाख के गहने चुराया। फिर नींद में सो रहे मलिक के सिर में डंडा मार कर फरार हो गए। ये पूरा मामला नवा रायपुर के राखी थाना क्षेत्र का है।

शिव चौक उपरवारा के रहने वाले विष्णु प्रसाद साहू ने पुलिस को बताया कि वो प्राइवेट पैरामेडिकल का काम करते हैं। 17 और 18 अक्टूबर की दरमियानी रात उनके घर में 2 से 3 चोर अंदर घुसे। उनका पूरा परिवार सो रहा था। करीब 12 बजे के आसपास चोरों ने घर में पीछे बाड़ी से होते हुए की एंट्री की। उन्होंने वहां लगे लकड़ी के दरवाजे को चालाकी से गोल आकार में काट दिया। फिर अंदर तार डालकर कुंडी खोल ली।

चोरों ने पीडि़त विष्णु के घर के अंदर रखें फ्रिज को खोलकर बड़े ही आराम से उसमें रखें मक्खन और मिठाई खायी। इसके अलावा फ्रिज में रखी मिर्च भी उन्होंने उठा लिया। उन्होंने अलमारी से सोने का मंगलसूत्र, चांदी का पायल, चांदी का करधन समेत नगद रुपए चुरा लिए। इनकी कुल कीमत 1 लाख के करीब थी। ये सब कांड करने के बाद भी चोर यहां नहीं रुके। वे मकान मालिक विष्णु साहू के कमरे में पहुंचे। उन्होंने वहां भी पैसे रूपयों की तलाशी ली। फिर उनमें से एक चोर ने हाथ में पकड़े हुए बांस से पीडि़त के सिर पर वार कर दिया। अचानक हुए इस हमलें से पीडि़त हड़बड़ा कर जागा। फिर जोर-जोर से बचाओ बचाओ कहकर चिल्लाने लगा। जिसके बाद उनकी पत्नी भी जाग गई और घर के अन्य सदस्य भी उठ गए। ये देखकर कर तुरंत मौके से फरार हो गए।

रीसेंट पोस्ट्स