Google Analytics —— Meta Pixel

पेट्रोल ‎और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

0
8-april_26

मुंबई। कोरोना वायरस के खौफ से दुनिया के कई देशों ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। ज्यादातार देशों में लॉकडाउन की अवधि 21 दिन या इससे अधिक है। ऐसे में लोगों के वाहन बहुत सड़कों पर चल रहे हैं। परिवन सेवाएं भी बहुत कम है। लिहाजा तेल की मांग में कमी आई है। ऐसे में कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती करने की संभावना है। इस कटौती की सूचना से कच्चे तेल एक हफ्ते में कच्चे तेल के दाम करीब 50 फीसदी बढ़ गए हैं। बुधवार 7 अप्रैल को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल की कीमत 69.59 रुप, प्रति लीटर और डीजल की कीमत 62.29 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में स्थिरता है। पेट्रोल की कीमत 76.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 66.21 रुपए प्रति लीटर है। ऐसे ही कोलकाता में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 73.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 65.62 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। पेट्रोल की कीमत 72.28 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 65.71 रुपए प्रति लीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *