बीजेपी-कांग्रेस के 5 करोड़पति प्रत्याशी, जानिए कौन हैं वो?

शेयर करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मैदान में, कई उम्मीदवारों में करोड़पति हैं। कई उम्मीदवारों के पास करोड़ों रुपए से अधिक की जमीन, संपत्ति और धन है। भाजपा की प्रत्याशी भावना बोहरा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से भी धनवान हैं। कवर्धा और पंडरिया विधानसभा में, 30 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 5 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

विधानसभा चुनाव के लिए, सभी उम्मीदवारों ने अपने परिचय पत्र में अपनी जमीन, संपत्ति, आय, और शैक्षिक योग्यता के बारे में जानकारी प्रस्तुत की। सबसे अधिक धनवान उम्मीदवार भाजपा की भावना बोहरा हैं, जिनके पास सबसे अधिक संपत्ति है। राजनांदगांव से भाजपा के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से 4.15 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जिसमें 2.92 लाख नकद है। उनकी पत्नी वीणा सिंह के नाम 1.21 करोड़ रुपये की संपत्तियां हैं, और उनके पास 2 करोड़ रुपए के गहने हैं।

  1. कवर्धा विधानसभा से मंत्री और विधायक, मोहम्मद अकबर, एक बार फिर कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चयनित हो गए हैं। उनके नामांकन प्रपत्र में दर्ज किए गए विवरण के अनुसार, उनके पास 6 बैंक खाते हैं| उनके पास शेयर, बीमा, सोना-चांदी, जेवरात, पेट्रोल पंप, इंटरप्राइजेस, और कार सहित कुल जमा पूंजी 2 करोड़ 44 लाख रुपए है। उनके नाम पर परिवारिक जमीन भी है, और उनके पास विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग भूमि है, जिसकी वर्तमान बाजार मूल्य करीब 7 करोड़ 35 लाख रुपए है।
  2. कांग्रेस ने पंडरिया विधानसभा से पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी को चुनाव में उतारा है। इनके पास भी पर्याप्त संपत्ति है और वे भी करोड़पति प्रत्याशी हैं। उनके नाम पर विभिन्न बैंकों में सात खाते हैं। क्योंकि वे ठेकेदार हैं तो, इनके नाम पर 11 वाहन हैं। उनकी बीमा प्रीमियम, सोना-चांदी के जेवरात सहित कुल संपत्ति 2 करोड़ 87 लाख रुपए है| वहीं 15 लाख रुपए के जमीन इनके नाम पर है|
  3. पंडरिया विधानसभा में भाजपा की प्रत्याशी भावना बोहरा हैं। उनके पास 18 बैंक खाते हैं, कंपनी में शेयर है, और वे 8 बीमा प्रीमियम, जेवरात, और कार के साथ कुल 2 करोड़ 50 लाख रुपए की संपत्ति रखती हैं। उनके नाम पर कवर्धा, बेमेतरा, और रायपुर के विभिन्न स्थानों पर कई प्लॉट्स और जमीन हैं, जिनकी कुल अनुमानित मूल्य 21 करोड़ 12 लाख रुपए है।
  4. कवर्धा से भाजपा के प्रत्याशी विजय शर्मा के पास करीब डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति है, जिसमें चार लाख से अधिक नकद राशि, 25 तोला सोना, और एक किलो चांदी शामिल हैं। कई बैंक खातों में जमा राशि भी शामिल है| ग्राम इंदोरी में कृषि भूमि, कवर्धा में वाणिज्यिक भवन भी शामिल है| उनकी पत्नी रश्मि के पास 3.55 लाख नगद रकम, 40 तोला सोना, एक किलो चांदी और एक्टिवा है| पत्नी के नाम पर प्लाट भी है|
  5. कवर्धा विधानसभा में लोहारा के राजा, खड़गराज सिंह, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हैं। उनके नामांकन के दौरान जमा की गई विस्तृत जानकारी से पता चलता है कि उनके पास सबसे अधिक जमीन है। उनके राजा होने के कारण वे विभिन्न स्थानों पर कई जमीनों के मालिक हैं, और इन जमीनों की वर्तमान बाजार मूल्य करीब 39 करोड़ रुपए है। वहीं चार बैंक खातों में बीमा, सोना-चांदी जेवरात, कार अन्य वाहन सहित करीब 40 लाख रुपए की संपत्ति है|

You cannot copy content of this page