Google Analytics —— Meta Pixel

नहर में बहे युवक की लाश तीन दिन बाद मिली, तेज बहाव के कारण नहीं मिला था शव

chintak news

कोरबा। बरपारा कोहडिय़ा नहर में बहे युवक की लाश तीन दिन बाद पड़ोसी जिला सक्ती के नगरदा गांव के पास मिली है। सक्ती पुलिस ने इसकी सूचना कोरबा पुलिस को दी है। परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक के परिजनों के अनुसार ऐश कुमार केवट मंगलवार 31 अक्टूबूर की सुबह 10 बजे रोज की तरह नहर में नहाने के लिए गया हुआ था। काफी समय बीत जाने के बाद वह घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों को कोई अनहोनी होने की आशंका हुई। नहर पर जाकर देखा तो युवक के कपड़े चप्पल और अन्य सामान पड़े हुए थे।

परिजनों की सूचना पर सीएसईबी चौकी पुलिस प्रभारी नवीन पटेल मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की। नगर सेना के रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच पानी की तेज बहाव में रेस्क्यू शुरू किया। लेकिन नहर में पानी का तेज बहाव ज्यादा होने के कारण काफी मशक्कत के बाद भी शव बरामद नहीं हो पाया।

सीएसईबी थाना चौकी प्रभारी ने बताया कि कोहडिय़ा निवासी 19 वर्षीय ऐश कुमार केवट कोहडिय़ा नहर में मंगलवार को बह गया था, जिसकी तलाश जारी थी। शुक्रवार सुबह सक्ती पुलिस ने कोरबा पुलिस को जानकारी दी की नहर में एक युवक का शव नगरदा गांव के पास बहते हुए देखा गया है। शव को बाहर निकाल आगे की कार्रवाई की गई है।