Google Analytics —— Meta Pixel

इस सर्दी में लकड़ी के बजाय किया जाएगा गोकाष्ठ का प्रयोग, पढ़ें क्या है पूरी खबर

Copy-of-tirandaj.com-66-1

बिलासपुर| सर्दी के मौसम में, मुसाफिरों व राहगिरों को नगर निगम की ओर से लकड़ी देकर आग जलाया जाता था। इस बार, लकड़ी की बजाय गोकाष्ठ का उपयोग किया जाएगा। गोकाष्ठ का प्रयोग करने से न केवल पर्यावरण में लकड़ी के उपयोग की मात्रा कम होगी, बल्कि इससे कई बीमारियों से भी बचा जा सकता है। साथ ही, गोकाष्ठ से संबंधित महिलाओं को भी आर्थिक सहायता मिलेगी।

बता दें, गोठानों को संचालित करने वाली स्व सहायता समूह को आर्थिक रूप से बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही गोकाष्ठ का निर्माण कराया जा रहा है ताकि स्व-सहायता समूह को इसकी बिक्री से आर्थिक सहायता मिलेगी। गोठानों को संचालित करने वाले स्व-सहायता समूह को आर्थिक रूप से बढ़ावा देने का उद्देश्य रखकर गोकाष्ठ का निर्माण किया जा रहा है ताकि उसकी बिक्री से उन्हें आर्थिक मदद मिले। इसी को ध्यान में रखते हुए ठंड बढ़ने के साथ शहर के चौक-चौराहों में मुसाफिरों व बेसहारों के लिए जलाए जाने वाले अलाव में इस बार लकड़ी के बजाए गोबर से बने गोकाष्ठ का उपयोग किया जाएगा। इस प्रकार, गोकाष्ठ का इस्तेमाल करने से कई तरह के लाभ होंगे और इसे अधिक से अधिक प्रचारित करने की सलाह भी दी जा रही है।