Google Analytics —— Meta Pixel

कर्ज के बोझ से परेशान युवक ने लगाया मौत को गले, किया सुसाइड

Dainik-Chintak-Breaking-News

जशपुर। जशपुर में एक सुसाइड का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शख्स ने कर्ज के बोझ से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया। इस आत्मघाती कदम के बाद युवक को अस्पताल में दाखिल कराया गया था जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली उसने लाश को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। पूछताछ में मालूम चला कि युवक ने तीन समूहों से करीब एक लाख रुपये कर्ज ले रखा था, जिसे वह नहीं चुका पा रहा था।

संभवत: इसी अवसाद में उसने सुसाइड जैसा कदम उठा लिया। मामले में मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी गई है।