आज सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, रायपुर के स्टेडियम में होगा चौथा मुकाबला
रायपुर| राजधानी रायपुर में एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच दिखेगा। रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम को भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी। शाम 7 बजे से होने वाले इस मैच में टी-20 सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से टीम इंडिया मैदान में उतरेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीतकर बराबरी कर सकती है। दर्शकों के लिए स्टेडियम के गेट 4 बजे से खोल दिए जाएंगे। छत्तीसगढ़ के अलावा देशभर से मैच देखने पहुंचे दर्शक भी मैच के दौरान टीम इंडिया का हौसला बढ़ाएंगे। बता दें कि इस टी20 सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है। सीरीज में अब तक 3 मैच खेले गए हैं| जिसमें टीम इंडिया ने 2 और ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच जीता है| तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया हार का सामना करना पड़ा था|