Google Analytics —— Meta Pixel

छेडख़ानी का विरोध करने पर युवक ने किया छात्रा पर चाकू से वार, मामला दर्ज

chintak news

जशपुर। नाबालिग छात्रा से छेडख़ानी के बाद युवक चाकू से हमला कर फरार हो गया. इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है.

घायल छात्रा को अंबिकापुर रेफर किया गया है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

यह मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. घायल छात्रा पत्थलगांव के निजी स्कूल में पढ़ती थी।