Google Analytics —— Meta Pixel

माला फेरना हुआ डिजिटल, डिजिटल माला मचा रही सोशल मीडिया पर बवाल

Untitled

न्यूज रूम| पारंपरिक माला, जाप माला काफी लंबे समय से पूजा-पाठ के साथ-साथ मोतियों से सजे हार के रूप में भी उपयोग की जाती रही है| सदियों से इसका प्रयोग हिंदू धर्म में प्रार्थना माला के रूप में उपयोग की जाती रही है| पूजा-पाठ में माला को 108 या 1008 बार फेरने का प्रचलन है| लेकिन पाठ के दौरान कभी-कभी लोग इतना लीन हो जाते हैं कि याद ही नहीं रहता है कि माला कितनी बार फेर चुके हैं, इसलिए सही करने के लिए लोगों को दोबारा माला फेरना पड़ता है|

सदियों पुरानी परंपरा में अब एक डिजिटल मोड़ आ चुका है| इसी वजह से इस वीडियो ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है| वीडियो में डिजिटल माला यानी एक गैजेट दिखाई देता है| इस गैजेट की खासियत यह है कि माला फेरते समय लोगों को याद रखने की टेंशन नहीं रहेगी| सोशल मीडिया पर एक माला को डिजिटल गैजेट में बदलने वाला एक वीडियो बवाल मचा रहा है| डिजिटल माला देखकर नेटिजंस भी हैरान हो गए| लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं हैं|

रीसेंट पोस्ट्स