Google Analytics —— Meta Pixel

आज PM मोदी से मुलाकात करेंगे CM विष्णुदेव साय, विकास और योजनाओं के बारे में करेंगे चर्चा

1167887

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव 22 दिसंबर से दिल्ली दौरे पर है। इस दौरान आज वे राष्ट्रिय नेताओं की बैठक में शामिल होंगे और छग के विकास और योजनाओं पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा सकती है। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। आपको बता दें कि पीएम मोदी के बाद सीएम साय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृहमंत्री अमित शाह और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करेंगे।