Google Analytics —— Meta Pixel

दुर्ग में RSS में चुनाव… हर तीन साल में होता है चुनाव

Untitled

दुर्ग| दुर्ग में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) में चुनाव हुआ। इसमें अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ.पुर्णेन्दु सक्सेना को फिर प्रांत संघचालक चुना गया है। यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। संघ में हर तीन साल में प्रांत संघ चालक का चुनाव होता है। इससे पहले डॉ. सक्सेना 2020 में प्रांत संघ चालक बने थे। उनसे पहले बिसराराम यादव प्रांत संघ चालक थे।

दरअसल, दुर्ग जिले में प्रांत कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी और विभाग कार्यकारिणी की मौजूदगी में निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। संघ की बैठक में प्रमुख रूप से डॉ. सक्सेना के सहयोगी के रूप में टोपलाल वर्मा को प्रांत सह संघ चालक बनाया गया है। इससे पहले टोपलाल वर्मा प्रांत सह कार्यवाह का दायित्व संभाल रहे थे।

दूसरी तरफ, धीरेंद्र नशीने को रायपुर विभाग संघ चालक का दायित्व दिया गया है। इससे पहले यह दायित्व भास्कर किन्हेकर के पास था। अब उनको इस दायित्व से मुक्त कर दिया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रांत में वर्तमान में संघ की शाखाएं 1142 और साप्ताहिक मिलन 515 चल रहे हैं। साल 2022 के बाद हुए प्राथमिक शिक्षा वर्ग कुल 34 स्थानों पर आयोजित किए गए थे, जिसमें कुल 3192 शिक्षार्थियों ने भाग लिया।