Google Analytics —— Meta Pixel

बाजार में 1069 अंकों की उछाल, सेंसेक्स 31000 के पार

0

नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त पर खुला। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत 1069.43 अंक यानी 3.49 फीसदी की बढ़त के साथ 31672.04 के स्तर पर हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 297.60 अंक यानी 3.31 फीसदी की बढ़त के साथ 9290.40 के स्तर पर खुला। वैश्विक बाजारों में आई तेजी से घरेलू शेयर बाजार में बढ़त देखी गई है। गुरुवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 33.33 अंक ऊपर 23,537.70 पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.66 फीसदी बढ़त के साथ 139.19 अंक ऊपर 8,532.36 पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 0.58 फीसदी बढ़त के साथ 16.19 पॉइंट ऊपर 2,799.55 पर बंद हुआ। हालांकि फ्रांस, कनाडा के बाजरों में गिरावट देखी गई और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.79 फीसदी बढ़त के 22.35 अंक ऊपर 2,842.28 पर बंद हुआ।

्रपिछले कारोबारी दिन गिरावट पर खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 290.73 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 30089.08 के स्तर पर हुई थी। वहीं निफ्टी 76.15 अंक यानी 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 8849.15 के स्तर पर खुला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रीसेंट पोस्ट्स