Google Analytics —— Meta Pixel

राम लला अयोध्या में आने वाले हैं, तो भगवान राम के ननिहाल को क्यों किया जा रहा है नष्ट ?

Untitled (1)

रायपुर| सरगुजा संभाग के हसदेव के जंगलों में हो रही कटाई का लगातार विरोध चल रहा है। इस बीच, प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव अभिषेक कसार ने जंगल कटाई रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अपने खून से पत्र लिखा है। इसमें हसदेव के जंगलों को कटने से बचाने की मांग की है।

प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा कि राम लला अयोध्या में आने वाले हैं, तो भगवान राम के ननिहाल को क्यों नष्ट किया जा रहा है। जिस जंगल (हसदेव अरण्य) में राम ने वनवास का समय माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ बिताया उसे कटने से बचा लीजिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। अभिषेक कसार ने लिखा कि अपने खून से पत्र लिखकर हम मांग करते हैं कि फर्जी ग्रामसभा की जांच करा के परसा को कटने से बचा लीजिए। अडानी प्रेम कहीं और दिखाइए, जंगल कटने से साबित होता है आप राम के नाम पर ढोंग करते हैं, क्योंकि आप राम की निशानी को अडानी के हित में बर्बाद कर रहे हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखे पत्र में कहा कि आपको आदिवासी मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी ने पेश किया है। आप जल जंगल जमीन की रक्षा करें विष्णुदेव साय जी। अगर आदिवासियों का घर छीना जाएगा तो आदिवासी कहां रहेंगे, कैसे जिएंगे आप ख़ुद आदिवासी समुदाय से आते हैं। आपको तो अच्छे से पता होगा। हम अपने लहू से पत्र लिखकर मांग करते हैं कि फर्जी ग्रामसभा की जांच कराइए और आदिवासियों को न्याय दिलाइए। राज्य को अडानीगढ़ बनने से बचाइए।