बंटवारा मांगने पर गवानी पड़ी जान, सास-ससुर ने बहू को उतारा मौत के घाट


बता दें, बेलगहना क्षेत्र के बंधियापारा खोंगसरा में रहने वाले रोहित मरकाम उम्र 22 वर्ष ने एक साल पहले गांव में रहने वाली खुश्बू उर्फ हिना यादव उम्र 19 वर्ष से प्रेम विवाह किया था। शादी के आठ महीने बाद वह कमाने-खाने के लिए कवर्धा चला गया। उसकी पत्नी खुश्बू गांव में ही सास-ससुर के साथ रहती थी। इस दौरान उनका घरेलू बातों को लेकर विवाद होने लगा। आए दिन दोनों कर विवाद होने लगा इस विवाद के कारण खुश्बू अपने पति को अलग रहने की बात कहने लगी।
साथ ही उसने अपनी सास जेठिया बाई उम्र 48 वर्ष और ससुर भवन सिंह 50 वर्ष से जमीन का बंटवारा कर देने के लिए कहा। इसी बात को लेकर उनका विवाद चल रहा था। बीते शनिवार को भी इसी बात को लेकर खुश्बू का अपने सास-ससुर से विवाद हो गया। इसके बाद वह भोजन कर अपने कमरे में चली गई। सुबह कमरे में उसकी लाख मिली।
खुश्बू की मौत की खबर सुनकर उसके मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी और जांच करने की मांग की। जिसके बाद खुश्बू के शव का पोस्टमार्टम किया गया। जिसमें हत्या गला दबाने से होने की बात सामने आयी। पुलिस ने सास व ससुर को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में वे पुलिस को गुमराह करते रहे लेकिन सख्ती से पूछने पर बंटवारा के नाम पर विवाद के दौरान गला दबाने की बात को बताया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।