Google Analytics —— Meta Pixel

देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, कमर में छिपाकर गार्डन में घूम रहा था शख्स,

रायपुर। डीडी नगर पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि आरडीए कालोनी, इन्द्रप्रस्थ गार्डन के पास एक व्यक्ति जो हल्के नीले रंग का फुल शर्ट पहना है जो अपने कमर में एक देशी कट्टा छुपाकर घूम रहा है।

आरडीए कालोनी, इन्द्रप्रस्थ गार्डन के पास पहुंचकर बताये गये हुलिये के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा गया।नाम पता पूछने पर अपना नाम रामनाथ सेन पिता स्व. तुकाराम सेन उम्र 58 वर्ष साकिन इन्द्रप्रस्थ बीएसयूपी कालोनी रायपुरा, मकान नंबर 04, ब्लाक नंबर 04 थाना डीडी नगर रायपुर होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर उस व्यकित के कमर में एक लोहे का देशी कट्टा एवं पेंट की जेब में एक नग जिंदा कारतूस रखे मिला।