Google Analytics —— Meta Pixel

Bharat Jodo Nyay Yatra: BJP कार्यकर्ताओं ने लगाए मोदी के नारे, गाड़ी से नीचे उतर राहुल ने मिलाया हाथ, किया फ्लाइंग किस

rahul-gandhi-news

कोरबा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के सामने मोदी – मोदी के नारे लगाए हैं। जिसके बाद राहुल गांधी ने गाड़ी से नीचे उतरकर हाथ मिलाया। इतना ही नहीं उन्होंने हाथ हिलाकर फ्लाइंग किस भी दिया। बता दें कि कोरबा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विरोध और मोदी मोदी के नारा लगाने वाले युवकों को राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस देकर मोहब्बत का पैगाम दिया है।

दरअसल राहुल गांधी की न्याय यात्रा का पड़ाव आज कोरबा पहुंचा। कोरबा से दर्री की ओर जब काफिला बढ़ा तो ढोढ़ीपारा के पास सड़क किनारे भाजपा कोसाबाड़ी मंडल के लोगों ने भगवा झंडा लेकर न्याय यात्रा का विरोध करते हुए मोदी मोदी के नारे लगाने लगे। युवकों की इस भक्ति को देखकर राहुल गांधी गाड़ी से नीचे उतरकर युवकों से मिलने पहुंच गए और मोहब्बत का पैगाम दिया। जब काफिला आगे बढ़ने लगा तो विरोध करने वाले युवकों को फ्लाइंग किस देते हुए आगे बढ़ गए।