Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ पहुंची साध्वी ऋतंभरा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया अभिनन्दन

3569985-untitled-45-copy

रायपुर। राष्ट्र जागरण के साथ ही राष्ट्र निर्माण की कार्य में जुटी हुई, वात्सल्य ग्राम की संकल्पना के साथ बढ़ रही दीदी साध्वी ऋतंभरा का आज छत्तीसगढ़ आगमन हुआ। यहां स्वामी विवेकानंद विमानतल पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से शुभवर्त चाकी, राजेंद्र अग्रवाल, राजा दीवान, अमरजीत सिंह छाबड़ा, अमर बंसल, बसंत अग्रवाल, गोपाल पटवा सहित सैकड़ों सनातनियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने उनका चरण स्पर्श कर अयोध्या में रामलला मंदिर निर्माण की बधाई भी दी| ऋतंभरा यहां 27 फरवरी से 6 मार्च तक मुंगेली के चातरखार में चल रहे शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगी जहां उनका ओजस्वी उद्बोधन होगा।

गौरतलब है कि साध्वी ऋतंभरा जी को एक बड़ी पहचान 90 के दशक में राम मंदिर आंदोलन के दौरान मिली। वह दौर ऐसा था कि साध्वी ऋतंभरा जहां खड़ी हो जाती वहां एक सभा प्रारंभ हो जाती थी, आंदोलन खड़ा हो जाता था। वह धर्म जागरण का दौर था।

आज साध्वी ऋतंभरा अपनी वात्सल्य ग्राम की परिकल्पना को साकार करते हुए के राष्ट्र नवनिर्माण के कार्य में जुटी हुई है। वृंदावन का उनका वात्सल्य ग्राम लाखों लोगों को एक पारिवारिक प्रेम की अनुभूति कर रहा है। अनाथ बच्चों, वृद्धजनों एवं नारी निकेतन में बहनों को एक अपनत्व का वातावरण प्रदान कर उनके जीवन में खुशियां लाने का पुण्य कार्य वो कर रही है। इस वात्सल्य ग्राम की परिकल्पना मां, मौसी और नानी के तर्ज पर है। अनाथ बच्चों को नारी निकेतन की मां स्वरूपा मौसी और वृद्धाश्रम में नानी मिल जाती है। वात्सल्य का एक अनूठा संयोजन यहां देखने को मिलता है।