वैष्णवी ने जीता गोल्‍ड, छोटे से गांव से निकलकर रचा इतिहास

शेयर करें

न्यूज़रूम| भारतीय खिलाड़ी वैष्णवी त्रिपाठी ने अंतरराष्ट्रीय मास्को वुशू चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक जीता। मध्यप्रदेश के सतना जिले के रामपुर बघेलान की रहने वाली वैष्णवी महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में शीर्ष पर रहते हुए चैंपियन बनी है। 2019 में जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण जीत चुकी वैष्णवी ने फाइनल में रूसी खिलाड़ी को पछाड़ा। इससे पहले, वैष्णवी ने अफगानिस्तान की खिलाड़ी को भी शिकस्त दी थी। इस प्रतियोगिता में 12 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

रूस में 28 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित हुई इस चैंपियनशिप में देश का नाम रोशन करने वाली वैष्णवी की बड़ी बहन गीतांजलि भी वुशू खिलाड़ी हैं। गीताजंलि ने भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं। बहन को देखकर ही वैष्णवी ने इस खेल को अपनाया। वैष्णवी के पिता विनोद त्रिपाठी पुलिस में हैं।

You cannot copy content of this page