Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस व भाजपा दोनो पार्टी के प्रत्याशियों की तैयारी शुरू, लोकसभा चुनाव में विजय बघेल व राजेन्द्र साहू केे बीच होगा मुकाबला

13

दुर्ग(चिन्तक)। लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने वाली है लेकिन दोनो पार्टियों द्वारा घोषित प्रत्याशियों ने तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ने दुर्ग लोकसभा के चुनाव में मौजूदा सांसद विजय बघेल पर भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस ने नये प्रत्याशी के रूप में युवा चेहरे राजेन्द्र साहू को मैदान में उतार दिया है। परिणाम स्वरूप इस बार का चुनाव रोचक व दिलचस्प होने की संभावना है।
यहां गौरतलब है कि पिछले चुनाव में मौजूदा सांसद विजय बघेल ने कांग्रेस की तत्कालीन प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर को साढ़े चार लाख से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया था. उस वक्त प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी दुर्ग लोकसभा की आठ विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहरा रहा था। एक मात्र वैशाली नगर सीट से भाजपा के पास थी। लेकिन लोकसभा के चुनाव में भाजपा को पूरे विधानसभा से बढत मिली। इसका मुख्य कारण मोदी लहर का ही परिणाम था।

वर्तमान मेंं फिर मोदी लहर का माहौल है। विजय बघेल सरल सहज और व्यवहार कुशल प्रतिनिधि है। पिछले चुनाव में संचालन का काम प्रीतपाल बेलचंदन ने किया था इस बार फिर श्री बेलचंदन लोकसभा के संयोजक है।

श्री बेलचंदन किसानों के बीच बेहद लोकप्रिय है। पिछले विधानसभा मेंं भी दुर्ग ग्रामीण से भाजपा को जीत दिलाने में श्री बेलचंदन की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। भाजपा ने लोकसभा के अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रो में कार्यालय खोलकर अपना काम शुरू कर दिया है और श्री बघेल विभिन्न समाज के प्रमुखों से लगातार मिल रहे है। उनके भिलाई स्थित निवास में पूरे क्षेत्र से कार्यकर्ताओं का आना जाना जारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि से मिलने वाले लाभ को लेकर भी भाजपा भारी उत्साहित है। विजय बघेल को जीताने अन्य विधायको गजेन्द्र यादव, ललित चंद्राकर, रिकेश सेन, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, दीपेश साहू, ईश्वर साहू, दयालदास बघेल सहित अन्य लोगों ने अपना अपना काम शुरू कर दिया है।

वहीं दूसरी ओर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से इस बार कांग्रेस, ने नये चेहरे के रूप में राजेन्द्र साहू को मैदान में उतारा है। राजेन्द्र साहू पहली बार लोकसभा का चुनाव लडेंगे। लेकिन दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में एक जाना पहचाना नाम है।
श्री साहू महापौर और विधानसभा का चुनाव इससे पहले लड़ चुके है और युवा वर्ग में लोकप्रिय है। श्री साहू के पास समाज का समर्थन जुटाना सबसे बड़ा आधार साबित होगा इसके अतिरिक्त उनकी व्यक्तिगत छवि भी सामने रखती है। श्री साहू जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष के रूप मेंं काम कर चुके है। इसके माध्यम से पूरे लोकसभा क्षेत्र की विधानसभाओ से उन्हें जाने का अवसर मिला है।

लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का फरफार्मेंंस बेहद मायने रखता है। पिछले विधानसभा चुनाव में पराजय का सामना करने के बाद अगले चुनाव के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता किस हद तक तैयार हुए हैं इसका भी पता आने वाले समय में चलेगा। बहरहाल दोनो प्रत्याशियों ने चुनाव के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

रीसेंट पोस्ट्स